सरोज खान की बेटी का खुलासा- सलमान खान ने हमारी बहुत मदद की है, उन्हें हमेशा गलत क्यों समझा जाता है!
कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद से ही उनके जुड़ी कई तरह की खबरें, पुरानी यादें और अफवाहें सामने आ रही हैं। खासकर सरोज खान और सलमान खान के बीच हुई सालों पुरानी लड़ाई से जुड़ी बातें। लेकिन अब सरोज खान की बेटी ने बयान देते हुए कहा कि, सलमान ने हमारे परिवार की बहुत मदद की है, पता नहीं उन्हें गलत क्यों समझा जाता है।
वेब पोर्टल पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सरोज खान की बेटी सुकेना ने कहा- सलमान खान ने मेरे बेटे के ऑपरेशन में भी मदद दी है। मुझे मेरे बेटे की ओपन हार्ट सर्जरी करवाना था और सलमान ने ही मदद दी थी। सलमान हमारे परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। और मेरी मां को भी सलमान की यह बात बेहद पसंद थी।

दोनों के बीच अनबन की खबरों पर बेटी ने कहा, मुझे नहीं पता लोग अभी भी क्यों उन निगेटिव बातों को याद कर रहे हैं। सलमान खान हर किसी की मदद करते हैं, लेकिन प्रचार नहीं करते। मेरी मां और सलमान पुरानी बातें भूल चुके थे और मीडिया में उनकी तस्वीर भी आई थी। फिर भी पता नहीं क्यों अब ये सब बातें दोबारा शुरु हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











