'ये तो होता है, हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है' : सरोज खान

Recommended Video

Saroj Khan's ILLOGICAL statement on Casting couch; Watch video | FilmiBeat

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मुद्दा सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मामलों में से एक है। आए दिन कास्टिंग काउच को लेकर कोई न कोई बहस छिड़ती है रहती है। हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी का कास्टिंग काउच मामला गर्माया हुआ है। वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान कास्टिंग काउच पर बयान देकर विवादों में फंस गई हैं।

[सलमान खान से लेकर अक्षय तक इस एक्ट्रेस के सब दीवाने, अब अजय देवगन के साथ Dhamaka]

सरोज खान का एक बयान तूल पकड़ने लगा है। दरअसल, कास्टिंग काउच को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि 'ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।'.. सरोज खान के इस बयान ने एक बार फिर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल हो गया।

saroj-khan-controversial-statement-on-casting-couch-incident-in-Bollywood

सरोज ने कहा कि "ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। इंडस्ट्री में लड़की को को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। इसलिए सिर्फ फ‍िल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए। वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्‍या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्‍हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्‍या जरूरत है।"

सरोज खान ने सरकार पर भी कमेंट किया, उन्होंने कहा कि "गवर्नमेंट भी ऐसा करती है। गवर्नमेंट के लोग भी करते हैं लेकिन लोग सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़ते हैंय़ सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नाम मत लो वो हमारा माई-बाप है।"

वहीं बयान पर बढ़ते बवाल को देखते हुए सरोज खान ने माफी भी मांग ली है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मुझे खेद है, 'मैं इस पर माफी मांगती हूं।' बता दें कि बीते दिनों दक्षिण भारत की एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस श्री रेड्डी के कास्टिंग काउच पर खुलासे के बाद काफी बवाल हो रहा है। इस मामले पर काफी बहस चल रही है। आगे जानें अब तक कास्टिंग काउच की घटनाओं पर बोल चुके स्टार्स के बयानों के बारे में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X