मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का बीती देर रात मुंबई में निधन हो गया। निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।
Recommended Video
बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी औऱ दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सरोज खान शुक्रवार की रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 71 साल की थीं।

तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्राप्त सरोज खान ने अब तक दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की है। जिसमें कई पॉपुलर डांस नंबर भी शामिल हैं। इनमें मिस्टर इंडिया का हवा हवाई (1987), तेजाब से एक दो तीन (1988), बेटा धक-धक करने लगा (1992) और देवदास (2002) से डोला रे डोला शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार 2019 में करण जौहर के प्रोडक्शन कलंक के गाने तबाह हो गई में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।
सरोज खान के जाने से बॉलीवुड एक बार फिर शोक में है। सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म एक्ट्रेस निमरत कौर ने सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया है, 'सरोज जी के नाम ने मेरे जीवन में 'कोरियोग्राफर' शब्द को प्रस्तुत किया। एक प्रतिभाशाली व्यक्ति जिसने सितारों को अमर कर दिया और जो अपने प्रतिष्ठित काम से एक युग को परिभाषित करती है। इस घड़ी उसके प्रियजनों को साहस और ताकत मिले। उनके जैसा कभी भी दूसरा नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications