सरोज खान पर बनेगी फिल्म, बेटी ने किया खुलासा-मास्टरजी ने जिंदा रहते ही इस निर्देशक को दे दी थी इजाजत
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हाल में ही मुंबई के एक अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। माधुरी दीक्षित समेत तमाम बॉलीवुड शख्सियतों ने सरोज खान यानी मास्टर जी के जाने पर दुख जताया था। अब उनसे जुड़ी ये खबर सामने आ रही है कि सरोज खान के जीवन पर जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म बनाई जाएगी। नवभारत टाइम्स रिपोर्ट की मानें तो सरोज खान की बायोपिक एबीसीडी डायरेक्टर व डांसर रेमो डिसूजा बना सकते हैं।
मीडिया से बातचीत में सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि रेमो डिसूजा उनकी मां के जीवन पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले भी कई हस्तियों ने सरोज खान पर फिल्म बनाने की बात कही थी। कुणाल कोहली व बाबा यादव की पत्नी भी सरोज खान पर फिल्म बनाने को लेकर विचार रख चुकी हैं। खैर अभी रेमो डिसूजा ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
ये तो सभी जानते हैं कि रेमो डिसूजा और सरोज खान एक-दूसरे को बखूबी जानते थे। कई इवेंट व शो में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। दोनों ही डांस जगत में मशहूर हस्तिया हैं।


Click it and Unblock the Notifications











