Saroj Khan Biopic में माधुरी दीक्षित के होने पर शक? चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान!

saroj khan, madhuri dixit

अपनी शानदार कोरियोग्री से छा जाने वाली दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भला कौन नहीं जानता है। आज वो दुनिया में भले ही ना हों लेकिन उनके बनाए गाने हमेशा के लिए अमर हैं। माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान की जोड़ जब भी आती थी धमाका होता है और एक से बढ़कर एक गाने हिट हो जाते थे।

इस वक्त सरोज खान अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं जिसका ऐलान भूषण कुमार ने उनकी पहली पुण्यतिथि, 3 जुलाई, 2021 को किया था। जी हां, इस बायोपिक को टी सीरीज बना रहा है, चर्चा थी कि फिल्म कुछ अभिनेत्रियों से बात की जा रही है।

हालांकि जो पहला नाम सामने आया है वो माधुरी दीक्षित का है जो कि उनके साथ सबसे ज्यादा काम करने वाली अदाकारा हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, "लेखन अभी भी बहुत शुरुआती चरण में है और इसलिए कुछ भी ठोस सामने नहीं आया है।

हालाँकि, निर्माता सरोज जी के जीवन के विभिन्न चरणों में उनकी भूमिका निभाने के लिए अभिनेताओं की एक श्रृंखला लाने की कोशिश कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित के द्वारा इस रोल और बायोपिक को लेकर सरोज खान की बेटी का रिएक्शन सामने आया है।

उनकी बेटी सुकैना खान ने कहा था कि माधुरी दीक्षित या किसी और एक्ट्रेस का नाम इस किरदार के लिए अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि माधुरी इस किरदार को नहीं करती हैं तो वो इतना मजेदार नहीं होगा ये सभी जानते हैं।

फिलहाल टी सीरीज के द्वारा इस बायोपिक की कहानी पर काम किया जा रहा है। फिल्म कब फ्लोर पर आती है ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि 3 जुलाई 2020 को दिल का दौरा पड़ने से सरोज खान का निधन हो गया। उनके फैंस इस दिन शोक में डूब गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: saroj khan madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X