डांसिंग दीवा सरोज खान अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों को डांस सिखा चुकीं डांसिंग दीवा सरोज खान की कल रात को तबियत काफी खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात सरोज खान की डायबिटीज काफी बढ़ गयी और साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। सरोज खान की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह सरोज खान को मुंबई के बेलवू अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। देर रात सरोज खान की तबियत काफी नाजुक बताई गयी फिल्हाल अभी तक सरोज खान की तबियत में कुछ खास सुधार नहीं आया है।

सरोज खान के करीबी लोगों ने बताय वो अभी डॉक्टर लूला के अंडर में हैं। डॉक्टर लूला लगातार सरोज खान की तबियत में सुधार को लेकर कोशिश कर रहे हैं। आधी रात को सरोज खान की तबियत बेहद खराब हो गयी थी। अभी तक डॉक्टरों ने कुछ भी नहीं कहा है। कुछ समय पहले ही सरोज खा्न को नेशनल कैडेट कॉर्प्स बी एस भल्ला द्वारा दिल्ली में एक इवेंट के दौरान डांस फील्ड में उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया था।

सरोज खान ने अभी बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टरों को डांसिंग के बेहतीरन स्टेप्स सिखाए हैं। सरोज खान ने रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के सिगनेचर स्टेप्स बनाए हैं। सरोज खान पिछले साल रेमो डीसूजा की पहली 3डी डासिंग फिल्म एबीसीडी में प्रभु देवा और गणेष आचार्या के साथ एक गाने में भी नज़र आई थीं। सरोज खान अपने खुशमिजाज बर्ताव और साथ ही अपने बेहतरीन डांसिंग टैलेंट को लेकर काफी मशहूर हैं। इस समय हर कोई सरोज खान की बेहतरी की कामना कर रहा है। उम्मीद है सरोज खान जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से लोगों को अपनी डासिंग से एंटरटेन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X