मलेशिया में 'सरकार राज' की सराहना

रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार राज' में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म समीक्षक के.एन. विजयन ने समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' में कहा है कि इसके बावजूद 'सरकार राज' ने सिर्फ बड़े शहरों में ही अच्छा कारोबार किया है।
उन्होंने कहा, "रामगोपाल की फिल्म 'सरकार राज' सामान्य बालीवुड फिल्मों जैसी नहीं है, जिसमें गीत, नृत्य या हास्य की भरमार होती है। यह ऐसी फिल्म है, जिसमें बहुत से संवाद और उनके राजनीतिक अभिप्राय हैं।"
विजयन ने लिखा है कि बिना गीत की इस की फिल्म में पाश्र्व संगीत और इसका अंत बहुत ही उम्दा रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications