#Alert: धड़ाधड़ आए इस फिल्म के 5 पोस्टर, बनेगी 2017 की यादगार फिल्म!
रामगोपाल वर्मा की सरकार 3 के 5 पोस्टर धड़ाधड़ रिलीज़ कर दिए गए हैं। और इन पोस्टर को देखकर फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। क्योंकि ये फिल्म शायद 2017 को यादगार बना देगी।
रामगोपाल वर्मा 2017 में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। कम से कम सरकार 3 का हर पोस्टर देखकर तो यही लग रहा है। लोगों को वैसे भी फिल्म में दिलचस्पी है क्योंकि सुभाष नागरे का किरदार बाल ठाकरे पर आधारित होता है। और इस बार फिल्म में आदित्य ठाकरे बने अमित साध भी नज़र आने वाले हैं।
फिल्म का हर कैरेक्टर बहुत ही सधा हुआ और फिल्म से जुड़ा हुआ नज़र आ रहा है। फिल्म के पांच पोस्टर रिलीज़ किए गए और इन पोस्टर्स में इन किरदारों को मिलवाया गया।

फिल्म का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज़ होने वाला है और 7 अप्रैल को सरकार 3 परदे पर होगी। अगर कास्टिंग के लिहाज़ से देखा जाए तो ये 2017 की सबसे अच्छी स्टारकास्ट वाली फिल्म है।
[600 करोड़ की फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं आमिर - शाहरूख?]
एक ही फिल्म में रोनित रॉय, मनोज बाजपेयी, अमिता साध, जैकी श्रॉफ और रोहिणी हत्तंगिणी। वहीं यामी गौतम को अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला है और इस फिल्म से बॉलीवुड में उनकी किस्मत पलट सकती है।
सरकार और सरकार राज दोनों ही फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। और इसका मुख्य कारण यही था कि फिल्म बाल ठाकरे पर बनी थी। हालांकि इस बात को किसी ने कभी स्वीकार नहीं किया है।
देखिए सरकार 3 के सारे पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications











