#JustIn: 2017 का सबसे 'हटके' सीक्वल...8 साल का इंतज़ार...धमाकेदार पोस्टर
अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार के सीक्वल की तैयारी हो चुकी है। और सरकार 3 का पोस्टर देखकर ही लग जाएगा कि एक शानदार फिल्म की तैयारी हो रही है। मिलिए फिल्म के सारे किरदारों से।
बॉलीवुड में कुछ डायरेक्टर ऐसे होते हैं जिनके बारे में कुछ पता नहीं होता कि ऊंट किस करवट बैठेगा। ऐसे ही हैं रामगोपाल वर्मा। लेकिन उनकी ताज़ा फिल्म सरकार 3 हर लिहाज़ से शानदार लग रही है।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और इसे देखकर आपको मज़ा आ जाएगा। गौरतलब है कि सरकार और सरकार राज दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हैं और एक बार फिर सुभाष नागरे सरकार 3 के साथ हाज़िर हैं।

हालांकि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार 3 किसी भी तरह से बाल ठाकरे के जीवन से मिलती जुलती है तो फिल्म को NOC यानि कि No Objection Certificate लेना पड़ेगा।
लेकिन जब पहली दो फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है तो इस बार भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हालांकि फिल्म का पोस्टर देखकर तो यही लग रहा है कि राम गोपाल वर्मा एक बार फिर किसी अंधेरी दुनिया में ही लेकर जाएंगे।
[आमिर खान की अगली फिल्म का ये #FirstLook फैन्स को बेवकूफ बना गया!]
फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज़ होगी और हर लिहाज़ से इस साल की बेस्ट सीक्वल बनने का दम रखती है। बशर्ते फिल्म सही मायनों में सीक्वल हो तो। लेकिन फिल्म काफी अलग और कंट्रोवर्शियल होने वाली है, इसमें कोई दो राय नहीं है।
यहां मिलिए सरकार 3 की पूरी स्टारकास्ट से -


Click it and Unblock the Notifications











