#FirstLook: 8 साल बाद सुपरहिट पार्ट 3...6 सुपरस्टार्स...एक साथ!
अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार के सीक्वल की तैयारी हो चुकी है। सरकार 3 की कास्टिंग ज़बर्दस्त है और रामगोपाल वर्मा ने सारे किरदारों से मिलवा दिया है।
कुछ भी कहिए, रामगोपाल वर्मा जो भी करते हैं बड़े ही स्टाइल में करते हैं। ऐसा ही उन्होंने किया है अपनी आने वाली फिल्म सरकार 3 के साथ। फिल्म के हर किरदार से रामगोपाल वर्मा ने एक ही साथ मिलवा दिया। और वो भी सबके एक नहीं दो नहीं तीन तीन लुक के साथ।
और वाकई एक एक तस्वीर इतनी शानदार है कि आप बस देखते रह जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जा सकती है। वहीं फिल्म का सीक्वल सरकार राज भी लोगों को काफी पसंद आया था।

यहां मिलिए सरकार 3 की पूरी स्टारकास्ट से -
अमिताभ बच्चन फिल्म में सुभाष नागरे के किरदार में दिखाई देंगे। पिछले दोनों पार्ट में उनके इस किरदार ने ज़बर्दस्त तारीफ बटोरी है।
इस बार फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का किरदार नहीं होगा क्योंकि फिल्म का सेटअप बिल्कुल अलग है।
रामगोपाल वर्मा अमिताभ बच्चन बिल्कुल एक नए तरह के किरदार में पेश करने वाले हैं।
अमित साध फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते के किरदार में।
अमित साध फिल्म में केके के बेटे की भूमिका में हैं।
वो ज़िद्दी और गरम खून है।
फिल्म में रोनित रॉय भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।
रोनित का नाम फिल्म में गोकुल साटम है।
मनोज बाजपेयी को ब्रेक राम गोपाल वर्मा ने दिया था सत्या नाम की फिल्म से।
मनोज का किरदार अरविंद केजरीवाल पर आधारित है। लेकिन थोड़े से ट्विस्ट के साथ।
फिल्म में यामी गौतम अनु करकरे के किरदार में हैं।
अनु के सर पर बदला और खून दोनों सवार है।
जैकी श्रॉफ फिल्म के पहले विलेन।
जैकी को फिल्म में सब सर कहकर बुलाते हैं।
रोहिणी हत्तंगिणी फिल्म की दूसरी विलेन।
रोहिणी हत्तंगिणी ने ऑस्कर फिल्म गांधी में कस्तूरबा गांधी की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications



























