पहचाना आपने: बिन ब्याहे दो बेटियों को दिया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जन्म, आज दोनों मचा रही फिल्मों में तहलका

Kamal Haasan Ex Wife Sarika Thakur: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारिका ने साल 1967 में ए म्यूजिकल सुपरहिट फिल्म हमराज से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने रजिया सुल्तान और कैसे-कैसे लोग के साथ-साथ नास्तिक जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन आपको बता दें कि सारिका का निजी जीवन काफी दुखों से भरा रहा। उन्होंनेदिल्ली के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लिया। जब वह सिर्फ 5 साल की थी तो उनके परिवार को उनके पिता छोड़कर कहीं चले गए। जिसके चलते 5 साल की उम्र में ही उनका अभिनय की दुनिया में आना पड़ा।
प्रताड़ना के चलते बचपन में ही छोड़ा घर
सारिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें काफी ज्यादा सरहाना मिली, लेकिन उनकी मां ने उनको प्रताड़ित करना बंद नहीं किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारिका ने अपनी शूटिंग के पैसों से पांच फ्लैट को भी खरीद लिया था। लेकिन जब सारिका को इस बात की खबर लगी की एक भी फ्लैट उनके नाम पर नहीं रजिस्टर्ड है तो उन्होंने अपने घर को ही छोड़ दिया था।
शादी के बिना ही दो बच्चों की मां बनी थी सारिका
सारिका ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करती रही। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और उनकी एक्टिंग की भी काफी जमकर तारीफ की गई। 80 के दशक की वह मशहूर अभिनेत्री बन गई थी। बाद में उनकी मुलाकात कमल हासन से हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन पहले से ही कमल शादीशुदा थे और उनकी पत्नी वाणी से तलाक लेने वाले थे। लिव इन में सारिका के साथ वह रहने लग गए थे और एक्ट्रेस ने शादी किए बिना ही दो बेटियों को जन्म दे दिया।
प्यार के लिए करियर किया कुर्बान
लेकिन साल 1988 में सारिका ने कमल हासन के साथ में शादी रचा ली थी। शादी के बाद में सारे काम चेन्नई में रहने लग गई थी और उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थी। लेकिन दोनों की यह शादी ज्यादा वक्त टिक नहीं पाई और तकरीबन 16 साल बाद साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। सारिका की दो बेटियां थी जिनका नाम श्रुति और अक्षरा हासन है और आज के वक्त में वह दोनों ही एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है।
तलाक के बाद मुश्किलों का किया सामना
तलाक के बाद में सारिका की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती चली गई थी। दरअसल सिमी ग्रेवाल के शो के दौरान सारे गाने यह भी बताया था कि जब वह तलाक के बाद में घर से निकल गई थी तो उनके पास ₹60 और एक कार थी। उन्होंने तो यह भी बताया कि "मुझे यह नहीं पता था कि मैं खाना कहां पर खाऊंगी। नहाने के लिए भी मैं अपने दोस्तों के घर पर चली जाती थी और रात में अपनी कार में सो जाती थी।"


Click it and Unblock the Notifications













