Sarfira Trailer- अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म सरफिरा का ट्रेलर रिलीज, फैंस को आया पसंद!

sarfira trailer akshay kumar

अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं, और अब वे अपनी आगामी फिल्म 'सरफिरा' के जरिए बड़े पर्दे पर एक अनोखी कहानी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो स्टार्ट-अप और एविएशन के डायनामिक वर्ल्ड पर आधारित है।

12 जुलाई को दुनिया भर में के सिनेमाघरों में सरफिरा अपनी दमदार कहानी से लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आम आदमी को बड़े सपने देखने और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।

फिल्म सरफिरा का आज दमदार ट्रेलर रिलीज किया है जिसने पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। आम आदमी की आकांक्षाओं पर आधारित, फिल्म सरफिरा एक मोस्ट वाच्ड फिल्म होगी।

अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिक्का मदान, आर. सरथ कुमार और सीमा बिस्वास भी शामिल है, हम सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दी हैं और अब 12 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है धमाल मचने के लिए।

इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, जो बिलिंगुअल फिल्म 'इरुधि सुत्रु' (तमिल) और 'साला खड़ूस' (हिंदी) के साथ-साथ नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म सोरारई पोटरु (तमिल )जैसी फिल्मों में अपनी असाधारण कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। 'सरफिरा' सिर्फ आसमान तक पहुंचने के बारे में नहीं है बल्कि बाधाओं को तोड़, सभी बाधाओं को पार करने और जब दुनिया आपको पागल कहती है तो खुद पर विश्वास करने के बारे में है।"

यह फिल्म, यह भूमिका मेरे लिए जीवन भर का एक अवसर है और मुझे आशा है कि यह इसे देखने वाला हर व्यक्ति अपने सपनों को कभी न छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। आप देखिए ये ट्रेलर...

More from Filmibeat

Read more about: sarfira trailer akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X