मैच देखने आई कश्मीर की रोमाना के प्यार में ऐसे पागल हुए क्रिकेटर सरफराज, 25 की उम्र में ही पढ़ लिया निकाह

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan Wedding: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने कश्मीर की एक लड़की से शादी कर ली है। इस निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। महज 25 साल की उम्र में सरफराज की शादी की खबर से उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।

सरफराज की लव स्टोरी उनकी शादी की तस्वीरों की तरह की हर किसी को हैरान कर रही है। मुंबई में जन्मे सरफराज खान ने कश्मीर की लड़की रोमाना जहूर से निकाह किया है। उनकी शादी कश्मीर के शोफिया जिले के पेशपोरा गांव में हुई। तस्वीरों में वह काले रंग की शेरवानी पहने दुल्हा बने दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है और फैंस सरफराज खान को जीवन की नई पारी का आगाज करने की बधाइयां दे रहे है।

बता दें कि सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस कर रहे है, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका है।

25 साल के सरफराज खान ने 39 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 3559 रन बनाए है, जिसमें 13 शतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 301 रन का रहा है। उनका बैटिंग औसत 74.14 का रहा है। लिस्ट-ए क्रिकेट में सरफराज खान ने 31 मैच खेलते हुए 538 रन बनाए है, जिसमें 2 शतक शामिल है। 88 टी-20 मैचों में सरफराज खान के नाम 1134 रन दर्ज हैं।

सरफराज खान ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है, जिसपर कई क्रिकेटर्स के रिएक्श भी सामने आए है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सरफराज खान को शादी की बधाई दी है। उनके अलावा क्रिस गेल, उमरान मलिक और कई क्रिकेटर्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

Read more about: sarfaraz khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X