सरफराज खान बने पापा, अस्पताल में पैदा होते ही दिखा दिया बच्चे का चेहरा

Sarfaraz Khan Baby Boy

Sarfaraz Khan Baby Boy: घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा देने के बाद में भारतीय टीम में अपने दमदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लेने वाले सरफराज खान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि उनके घर पर बेटे का जन्म हुआ है। 21 अक्टूबर 2024 की रात को सरफराज की पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है।

इस बात की जानकारी खुद सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने फैन्स के साथ में शेयर की है। भले ही सरफराज खान ने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया हो लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी है। उनके पिता नौशाद खान ने भी उनका हर एक मुसीबत में सपोर्ट किया।

लेकिन पिता बनने के बाद सरफराज खान आज यानी की 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह जन्मदिन उनके लिए काफी खास हो गया है। आज हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में भी बताने वाले हैं। मालूम हो की 22 अक्टूबर 1997 में मुंबई में उनका जन्म हुआ और बचपन से ही उनका क्रिकेट में काफी रुचि थी। 2015 में आरसीबी में वह शामिल हुए।

लेकिन अगर हम सरफराज की नेटवर्थ की बात करते हैं तो वह तकरीबन 16 करोड रुपए से ज्यादा के मालिक है। वह सबसे ज्यादा आईपीएल से ही अपनी कमाई करते हैं और वह 2015 से अब तक अलग-अलग टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले 8 से 9 सालों के अंदर उन्होंने आईपीएल से तकरीबन 5 करोड़ 65 लाख रुपए कमा लिए।

आईपीएल की कमाई के अलावा सरफराज खान घरेलू क्रिकेट से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। उन्हें हर एक रणजी मैच के लिए तकरीबन ₹40000 दिए जाते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के अलावा सैयद मुश्ताक अली से 25 हज़ार और 17,500 की रकम दी जाती है।साथ ही सरफराज खान विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

Read more about: sarfaraz khan news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X