..................... Sardar udham film katrina kaif special review for vicky kaushal performance। सरदार उधम फिल्म का कैटरीना कैफ ने किा रिव्यू विकी कौशल की परफॅारमेंस - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ ने किया 'सरदार उधम' का रिव्यू, विकी कौशल के लिए दिखाया प्यार, जमकर तारीफ

विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम रिलीज हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में विकी कौशल के काम की जमकर तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कई स्टार्स ने उधम सिंह की कहानी, डायरेक्शन के साथ विकी कौशल को फिल्म की यूएसपी बता रहे हैं। जाहिर सी बात है कि एक बार फिर से विकी कौशल ने बतौर एक्टर खुद को साबित कर दिया है। ऐसे में इन सभी के बीच कैटरीना कैफ का भी नाम उधम सिंह से जुड़ गया है।

सरदार उधम देखने के बाद कैटरीना कैफ ने अपना स्पेशल रिव्यू विकी कौशल के लिए दिया है। आपको बता दें कि उधम सिंह की स्क्रीनिंग में विकी कौशल के साथ कैटरीना कैफ भी पहुंची थीं। कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम के लिए रिव्यू लिखा है।

sardar udham film

कथित बॅायफ्रेंड विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम पर किया गया कैटरीना कैफ का रिव्यू खबरों में छा गया है। कैटरीना कैफ ने कम शब्दों के साथ फिल्म देखने के बाद काफी कुछ बता दिया है। साथ ही कैटरीना कैफ ने विकी कौशल की एक्टिंग की भी तारीफ की है। साथ ही दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।

कैटरीना कैफ ने सरदार उधम से विकी कौशल का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि शूजित सरकार, क्या विजन है आपका। क्या सुंदर फिल्म थी। बहुत खूबसूरती से कहानी सुनाई। विकी कौशल एक प्योर टैलेंट हैं। रॅा, ईमानदार और दिल तोड़ने वाली फिल्म। गौरतलब है कि लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि बीते 2 साल से विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसे लेकर चुप्पी साध रखी है। दोनों कई बार एक साथ नजर इवेंट में एक साथ नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X