पाकिस्तानी एक्ट्रेस ले डूबी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3', इंडिया में नहीं होगी रिलीज, ये है कारण?

Sardaar Ji 3 Banned in Inida?: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लगभग सभी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया था। इस लिस्ट में हानिया आमिर का भी नाम है। लेकिन इसके बाद अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम सरदार जी 3 है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही तब बवाल मच गया जब इस फिल्म के लीड रोल में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर नजर आईं।
इंडिया में इस फिल्म को लेकर लोग बातें कर रहे हैं लगातार इसकी बैन की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं वो शायद दिलजीत दोसांझ के फैंस को अच्छी नहीं लगेगी।
इंडिया में नहीं, विदेश में सिर्फ होगी फिल्म
पता चला है कि सरदार 3 अब इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में ही रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। इंडिया में इस फिल्म के ना रिलीज होने का कारण सिर्फ इतना है कि इसमें हानिया आमिर नजर आने वाली हैं और पाकिस्तानी कलाकार इंडिया में पूरी तरह से बैन हैं। यहां पर बैन का आलम ये है कि पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक को इंडिया में बैन किया गया। इसका कारण ये है कि पहलगाम में हमले के बाद जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ था तो पाकिस्तानी कलाकारों ने इंडिया को जमकर बुरा भला कहा था। हानिया आमिर उन कलाकारों में से एक हैं जो कि इंडिया में काफी पसंद की जाती है। अब देखने वाली बात होगी कि 27 जून को सरदार जी 3 कहां कहां रिलीज होगी।
ना सिर्फ दिलजीत दोसांझ बल्कि हानिया आमिर के रिश्ते रैपर बादशाह से भी काफी अच्छे हैं। पहलगाम हमले के पहले दोनो को अक्सर साथ में देखा जाता था। दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म एक पंजाबी फिल्म है जिसको लेकर लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications