नहीं माने दिलजीत दोसांझ, बवाल के बावजूद पाकिस्तानी हानिया आमिर को बनाया अपनी लीड एक्ट्रेस

Diljit Dosanjh

Sardaar Ji 3 Trailer: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस को काफी समय से इंतजार था। हालांकि ट्रेलर सामने आते ही एक बात साफ हो गई कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा।

फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में हैं और उनकी मौजूदगी के चलते ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।

ट्रेलर में हानिया आमिर की झलक

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद यह खबरें आ रही थीं कि हानिया को फिल्म से निकाल दिया जाएगा। लेकिन ट्रेलर में हानिया आमिर को देखकर यह साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

दिलजीत ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "Sardaar Ji 3 releasing 27th June OVERSEAS only. Fadh lao bhoond dian lattan." इसका मतलब है कि फिल्म सिर्फ विदेशों में रिलीज की जाएगी, भारत में नहीं।

भारत में YouTube पर ट्रेलर नहीं दिख रहा
जब कोई भारतीय यूजर यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर प्ले करता है, तो स्क्रीन पर लिखा आता है- "The uploader has not made this video available in your country." यानि यह ट्रेलर भारत में नहीं दिखाया जा रहा।

FWICE ने उठाई थी आपत्ति, सेंसर बोर्ड को किया था अलर्ट
11 जून को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइज (FWICE) ने सेंसर बोर्ड से अपील की थी कि फिल्म को पास न किया जाए, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। फिल्म में हानिया आमिर के अलावा नासिर चिन्योती, डैनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाकिस्तानी एक्टर्स भी काम कर रहे हैं। संभावना है कि विवादों से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज ना करने का फैसला किया है।

भारत में सिर्फ गाने और टीजर ही उपलब्ध

हालांकि फिल्म के गाने और टीजर भारत में यूट्यूब पर देखे जा सकते हैं, लेकिन ट्रेलर को ब्लॉक कर दिया गया है, शायद इसलिए क्योंकि उसमें हानिया आमिर की लीड रोल में है।

हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई "ऑपरेशन सिंदूर" जैसी कार्रवाई के बाद हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, हानिया ने भारत के खिलाफ कुछ विवादित बयान भी दिए थे, जिसकी वजह से उनका अकाउंट भारत में नहीं देखा जा सकता।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X