..................... Sardaar ji 3 Controversy Diljit Dosanjh praises Pakistani actress Hania Aamir - Hindi Filmibeat

बवाल के बावजूद Diljit Dosanjh ने बांधे पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir की तारीफों के पुल, कही ये बात

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh On Hania Aamir: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद की वजह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी।

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में कई टूरिस्ट्स की जान जाने के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर गुस्सा और बढ़ गया है। आपको बता दें कि 2019 के पुलवामा अटैक के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगा हुआ है। इसी के चलते अब सरदार जी 3 को भारत में रिलीज़ नहीं किया जाएगा, जबकि फिल्म 27 जून को ओवरसीज (विदेशों में) रिलीज की जा रही है।

दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

इस विवाद पर पहली बार दिलजीत दोसांझ ने BBC Asia Network को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- "जब ये फिल्म बनाई गई थी तब सब कुछ ठीक था। हम फरवरी में शूट कर रहे थे और उस वक्त माहौल बिल्कुल सामान्य था। उसके बाद जो हुआ वो हमारे हाथ में नहीं था।"

दिलजीत ने बताया कि फिल्म को भारत में रिलीज़ ना करने का फैसला प्रोड्यूसर्स ने लिया है, और वो उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा- "जब मैंने ये फिल्म साइन की थी तब सब कुछ सही चल रहा था। अब हालात हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। अगर मेकर्स इसे विदेशों में रिलीज़ करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं।"

हानिया आमिर को बताया 'प्रोफेशनल'

इसी इंटरव्यू में जब दिलजीत से पूछा गया कि हानिया आमिर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने कहा कि हानिया बेहद प्रोफेशनल हैं। उन्होंने कहा- "मैं उनकी प्रोफेशनलिज्म और प्राइवेट स्पेस की इज्जत करता हूं। मैं खुद भी प्राइवेट इंसान हूं और सबको स्पेस देना पसंद करता हूं।"

FWICE ने जताया विरोध

वहीं दूसरी ओर, FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार की मौजूदगी पर कड़ा ऐतराज जताया है। एसोसिएशन ने न सिर्फ हानिया आमिर के खिलाफ आपत्ति जताई है, बल्कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बैन लगाने की मांग की है।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X