OUCH.. सेम टू सेम.. सलमान खान की 'दबंग 2'.. COPY कर ली पूरी फिल्म!

[बॉलीवुड न्यूज] कम से कम 'दबंग 2' के डाइरेक्टर अरबाज खान का तो यही कहना है कि तेलुगु एक्टर पवन कल्याण की लेटेस्ट फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' का ट्रेलर बिल्कुल दबंग 2 की याद दिलाता है। लिहाजा, अरबाज खान ने इस फिल्म के लिए पवन कल्याण को कानूनी नोटिस भेजा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का प्रीक्वल 'गब्बर सिंह' ऑफिशियली सलमान खान की फिल्म दबंग की रीमेक थी। पवन कल्याण ने दबंग के तेलुगु रीमेक राइट्स भी खरीदे थे। लेकिन दबंग 2 के लिए ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

SURPRISE: 'सुल्तान' के पहले इस फिल्म में भी होंगे सलमान खान.. फाइनल है!

बहरहाल, पवन कल्याण के अनुसार, सरदार गब्बर सिंह की स्क्रिप्ट ओरिजनल है और इसका दबंग 2 से कोई लेना देना नहीं है। खैर, अरबाज खान को यह बात गले से नहीं उतर रही है। लिहाजा, अब अरबाज इस मामले में क्या कदम उठाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

बता दें, फिलहाल अरबाज खान दबंग 3 की तैयारी में व्यस्त हैं। काफी उम्मीद है कि दबंग 3 साल 2017 की ईद में रिलीज होगी। अरबाज इस फिल्म की तैयारी में लग गए हैं और जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।

यहां जानें दबंग 3 में क्या क्या देखने को मिल सकता है-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X