TRAILER: 'सरबजीत' में POWERFUL दिखे ऐश्वर्या राय - रणदीप हुडा.. शानदार ट्रेलर!
[बॉलीवुड न्यूज] उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरबजीत' का ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा स्टारर इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद थी और सच कहा जाए तो इस ट्रेलर को देखने के बाद सारी उम्मीदें सच होती दिख रही हैं।
फिल्म की ट्रेलर बेहतरीन है। यह सच्ची घटना पर आधारित है, फिल्म सरबजीत सिंह के न्याय के लिए लड़ रही उनकी बहन दलबीर कौर की कहानी है। और इसलिए फिल्म का मुख्य बिंदु है एक भाई और उसकी बहन का बॉन्ड। ट्रेलर में इस बात को इमोशनल तरीके से दिखाया गया है।
फिल्म में रणदीप हुडा सरबजीत के किरदार में दिखने वाले हैं। जबकि ऋचा चड्ढा उनकी पत्नी बनी हैं। बता दें, सरबजीत सिंह एक किसान थे जो गलती से 1990 में बॉर्डर पार कर गये थे और उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। 23 साल तक पाकिस्तान की जेल में वो यातनाएं सहते रहे और जेल में रह रहे बाकी कैदियों द्वारा मार दिये गये।
उमंग कुमार ने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम जैसी फिल्म भी बनाई हैं, जिसे काफी सराहा गया। लिहाजा, उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने एक बार फिर कुछ अलग आने वाला है।
यहां देखें फिल्म सरबजीत का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications














