अमिताभ-रेखा की तरह हिंदी बोलना चाहती हैं सारा

वेस्टर्न आउटफिट पहनना उन्हें पसंद है कि लेकिन वैसे कपड़े बिल्कुल नहीं जो उन पर मैच ही न करे, सारा कहती हैं कि गेम से बेहतरीन शुरुआत कर रही हैं, वे बहुत खुश हैं कि उन्हें पहली ही फिल्म में फरहान अख्तर जैसे निर्माता व निदर्ेशक का साथ मिला है।
वे बताती हैं कि उन्हें पहले ही दिन एक गाने पर परफॉर्म करने को कहा गया था. इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में शूटिंग की जा रही थी. सारा घबरायी हुई थीं, क्योंकि सभी का ध्यान उनकी ओर ही था. सेट पर लगभग सौ से ज्यादा लोग थे. लेकिन शॉट जल्द ही ओके हो गया और सबने सारा की तारीफ भी की तो वह खुश हो गयीं और फिर उन्होंने आगे पूरे आत्मविश्वास के साथ काम किया सारा अभिषेक से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने अभिषेक से कई एक्टिंग टिप्स लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











