शारदा चिट फंड स्कैम: मिथुन चक्रवर्ती से ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ
शारदा चिट फंड स्कैम: मिथुन चक्रवर्ती से ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ
मालूम हो कि मिथुन से पूछताछ पहले ही होनी थी लेकिन मिथुन तब भारत में नहीं थे इसलिए उनका बयान अब रिकार्ड हुआ है। वैसे आपको बता दें कि शारदा चिट फंड घोटाले के सरगना सुदीप्त सेन और निलंबित तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष समेत छह आरोपी इस समय जेल में हैं।
Pics: फिल्म अभिनेता और डांसिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती
शारदा ग्रुप के सहायक सेन और घोष के अलावा, अन्य आरोपियों में मुख्य सहयोगी और कर्मचारी देवजानी मुखर्जी, मनोज नागेल, सोमनाथ दत्ता हैं। करोड़ों के इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2013 में सामने आने वाले इस घोटाले में 20 लाख से ज्यादा लोगों को ठगा गया है। कहा जा रहा है कि इस बड़े घोटाले में तृणमूल के कई बड़े नेता शामिल होने शक है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और असम के हजारों निवेशकों ने अप्रैल 2013 को सामने आए इस चिट फंड घोटाले में अपने करोड़ों रुपये गंवाए थे।


Click it and Unblock the Notifications












