..................... Sara Tendulkar went on a trip with sister in law saaniya chandhok, Throwback video viral - Hindi Filmibeat

सगाई से पहले भाभी संग ट्रिप पर गईं थीं ननद सारा, इंटरनेट पर छा गया तेंदुलकर परिवार की बहू का VIDEO

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar Video: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब ससुर बनने जा रहे हैं। जी हां, कुछ दिनों पहले ही सचिन के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की थी। दोनों की सगाई बेहद ही सादगी से की गई थी। सगाई के फंक्शन में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। जहां पिछले कुछ समय से अर्जुन और सानिया की सगाई की तस्वीरें और तेंदुलकर फैमिली के साथ डिनर नाइट की तस्वीरें वायरल हो रही थीं तो वहीं अब ननद सारा और भाभी सानिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भाभी साथ ट्रिप पर जा चुकी हैं सारा

सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर का यह वीडियो सगाई के पहले का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा तेंदुलकर सगाई से पहले ही भाभी को अपने साथ गर्ल्स ट्रिप पर ले जा चुकी हैं। बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2024 का है। जिसमें सारा, सानिया और अन्य गर्ल्स ट्रिप पर गई हैं। जब यह वीडियो सारा ने पिछले साल शेयर किया था तब कहीं से कहीं तक किसी को अंदाजा नहीं था कि इस वीडियो में नजर आने वाली एक लड़की होगी तेंदुलकर फैमिली की बहू। वहीं जैसे ही सानिया की तस्वीर अर्जुन संग वायरल हुई तब से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं और पांच मिलियन से ज्यादा लाइक हैं। वीडियो में सारा और सानिया का काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

क्या करती हैं सारा की भाभी

आपको बता दें कि तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई की नामी बिजनेस फैमिली है। वहीं बात करें सानिया की तो सचिन की होने वाली बहू एक वेटरनरी टेक्नीशियन के रूप में काम करती हैं। इतना ही नहीं सानिया ने मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की मालकिन हैं।

Read more about: sara tendulkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X