शुभमन गिल की इस हरकत से चिढ़ी सारा तेंदुलकर ने पब्लिक में ही... पापा सचिन तेंदुलकर ने देखा वीडियो तो...

Sara Tendulkar Shubhman Gill Viral Video: क्रिकेटर शुभनम गिल की लव लाइफ किसी सुपरस्टार से भी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले काफी समय से शुभमन गिल और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के रिलेशन के चर्चे हैं। हालांकि किसी ने भी इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अब सारा और शुभमन का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो चला है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभमन गिल अनजान लड़की के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और पीछे की सीट पर सारा तेंदुलकर उन्हें लगातार निहारती दिख रही हैं। यह वीडियो युवराज सिंह की लंदन में हुई फंडरेजिंग पार्टी का है, जहां क्रिकेट और बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुभमन गिल एक लड़की के साथ बातचीत कर रहे हैं, जबकि पीछे बैठी सारा तेंदुलकर जो अपने माता-पिता सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ थीं, वो बार-बार पलट-पलटकर शुभमन की ओर देख रही हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप खूब वायरल हो रही है और फैंस इसे लेकर मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया, "गिल को किसी और से बात करता देख सारा को जलन हो रही है!"
इसके साथ ही कि कुछ लोग सचिन तेंदुलकर की भी चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि अगर सचिन तेंदुलकर ने ये वीडियो देख लिया तो शुभमन कभी किसी दूसरी लड़की की तरफ देखने लायक नहीं बचेंगे। इससे पहले भी सारा और शुभमन का इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया था। जहां जडेजा और कुछ क्रिकेटर्स शुभमन को सारा से टीज करते दिखाई दे रहे थे।
हालांकि शुभमन और सारा के रिश्ते को लेकर कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा होती रहती है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर उनके बीच की केमिस्ट्री को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











