..................... Sara Tendulkar lashes out at paparazzi, said 'You're disgusting' becomes victim of body shaming! - Hindi Filmibeat

'तुम घटिया हो..' सारा तेंदुलकर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं, बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार!

Sara Tendulkar Slams Paparazzi: सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर इस वक्त पैपराजी पर काफी गुस्सा हैं। हाल ही में सलमान खान ने पैप्स की क्लास लगाई थी और अब सारा तेंदुलकर के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि वो खुद को पोस्ट करने से नहीं रोक पाईं।

Sara Tendulkar

बता दें कि किसी एक पेज पर सारा तेंदुलकर को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया गया कि वो नाराज हो गईं। वो इस दौरान अपनी भाभी के साथ स्पॉट की गईं थी। बता दें कि इस पर कुछ ऐसा लिखा गया है जो कि सारा को नागवार गुजरा और उनकी बॉडी शेमिंग की गई थी।

Also Read
'VIP कोच नहीं होता..' पेट्रोल बचाने के लिए हेमा मालिनी ने मेट्रो में सफर करने से किया इंकार
'VIP कोच नहीं होता..' पेट्रोल बचाने के लिए हेमा मालिनी ने मेट्रो में सफर करने से किया इंकार

अपनी शक्ल सूरत और शरीर को लेकर अपमानजनक टिप्पणी सुनने के बाद सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बातें लिखी और अच्छी तरह से क्लास लगा दी है। सारा तेंदुलकर पैपराजी को 'घटिया' कह डाला है।

घटिया हो तुम.. ये पत्रकारिता नहीं है

सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी के एक वीडियो के साथ पैपराजी ने लिखा था, ''मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।'' ये पोस्ट जैसे ही सारा तेंदुलकर तक पहुंची वो भड़क गईं। सारा ने तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैपराजी की क्लास लगा दी और लिखा, ''तुम घटिया हो। ये पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो। आप अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन इससे आप कम घिनौने नहीं हो जाते।''

सारा तेंदुलकर का ये पोस्ट जैसे ही सामने आया लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरु किए हैं। सभी सारा के समर्थन में हैं कि किसी के शरीर के लिए ऐसी बातें नहीं बोल सकते हैं। सारा तेंदुलकर की मां इस बात से खुश हैं कि बेटी ने चुप रहने की बजाय इसपर आवाज उठाई है।

Read more about: sara tendulkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X