..................... शुभमन गिल के साथ डीपफेक तस्वीर पर भड़कीं सारा तेंदुलकर Sara Tendulkar got angry over deepfake picture with Shubman Gill, scolded while posting it! - Hindi Filmibeat

Sara Tendulkar- शुभमन गिल के साथ डीपफेक तस्वीर पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पोस्ट करते हुए लगाई लताड़!

sara ali khan

Sara Tendulkar On Deepfake- एआई और डीपफेक जैसी टेक्नॉलजी से समस्याएं लगातार बढ़ती चली जा रही है। इसका सीधा असर सितारों की लाइफ पर पड़ रहा है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इस डीपफेक का शिकार बनीं।

उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आ रहीं थीं। गौरतलब है कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की जगह इस तस्वीर में शुभमन को एड किया गया था।

सारा तेंदुलकर इस हरकत से बिल्कुल नाराज हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लताड़ लगाई है। उनका कहना है कि किसी की तस्वीर के साथ ऐसी हरकत करना गलत है। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

"सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियाँ, दुख और रोज की गतिविधियाँ साझा करने का एक बेहतरीन स्थान है। हालाँकि, प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है क्योंकि यह इंटरनेट की सच्चाई और प्रामाणिकता को दूर ले जाता है।

मेरी डीपफेक तस्वीरें जो हकीकत से कोसों दूर हैं।'' सारा ने इसके अलावा लिखा, "एक्स पर कुछ खाते स्पष्ट रूप से मेरा प्रतिरूपण करने और लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं। मेरा एक्स पर कोई खाता नहीं है, और मुझे उम्मीद है कि एक्स ऐसे खातों को देखेगा और उन्हें निलंबित कर देगा।"

सारा यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे कहा, "मनोरंजन कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आइए ऐसे संचार को प्रोत्साहित करें जो विश्वास और वास्तविकता पर आधारित हो।" सारा के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं।

हाल ही में सारा तेंदुलकर समेत रश्मिका मंदाना और पीएम मोदी तक का डीपफेक वायरल हो चुका है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि सरकार इसपर किस तरह से लगाम लगाए। इस तरह के हरकत किसी के साथ भी हो सकती है और कई बार ये काफी बुरी होती है।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X