बॉलीवुड के इस हैंडसम एक्टर को डेट कर रही हैं सारा तेंदुलकर, रखना चाहती हैं रिलेशन प्राइवेट

Sara Tendulkar Date Bollywood Actor: बॉलीवुड में 'गली बॉय' फिल्म से एंट्री करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा से जोड़ा जा रहा था। क्योंकि दोनों को कई बार साथ में देखा गया था।
लेकिन लंबे समय से दोनों नजर नहीं आए। वहीं अब खबर आ रही है कि सिद्धांत चतुर्वेदी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। वहीं सारा का नाम भी पिछले दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा था।
अपना रिश्ता रखना चाहते हैं प्राइवेट
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स की माने तो सारा तेंदुलकर को कई बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया है। जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगीं। वहीं सोर्स की माने तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप की शुरुआत ही की है और दोनों अपने इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं।
दोनों को पसंद है एक दूसरे की कंपनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का बॉन्ड एक दूसरे के साथ काफी अच्छा है। दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगती है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल फील करते हैं। इसीलिए दोनों ना तो इस रिश्ते को लेकर कुछ कहना चाहते हैं और ना ही इसे खराब करना चाहते हैं।
ऐसे हुई सिद्धांत चतुर्वेदी के करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि वैसे तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'लाइफ सही है' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में 'इनसाइड एज' सीरीज में काम किया, लेकिन उन्हें खास पहचान तब मिली तब उन्होंने साल 2019 में गई गली बॉय में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। साल 2022 में सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' आई थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे भी दिखी थीं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका का रोमांस देख लोग चौंक गए थे। इसके बाद से तो सिद्धांत चतुर्वेदी के पास फिल्मों के जमकर ऑफर आने शुरू हो गए।


Click it and Unblock the Notifications