Sara Tendulkar को मिली पहली जिम्मेदारी, सचिन तेंदुलकर ने थमा दी इतनी बड़ी पोस्ट!

Sara Tendulkar Joined STF- सचिन तेंदुलकर इस देश के सबसे महान क्रिकेटर हैं। उनको पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस वक्त वो खुद के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सारा तेंदुलकर की जो कि इस वक्त एसटीएफ जॉइन कर चुकी हैं। जी हां, STF (सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन) सचिन के द्वारा चलाई जाने वाली संस्था है। बता दें कि सारा तेंदुलकर अब इस फाउंडेशन का कार्यभार संभालेगी।
बता दें कि सचिन ने ऐलान किया है कि सारा तेंदुलकर अब इस संस्था की डायरेक्टर होंगी। जैसे ही सचिन ने ये ऐलान सारा अली खान को लेकर बातें हो रही हैं और लोग उनको बधाई दे रहे हैं।
सचिन ने क्या लिखा
क्रिकेट के भगवान ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें सारा तेंदुलकर की तस्वीरें हैं। वो कई बच्चों के साथ दिख रही हैं। सारा के लिए सचिन ने लिखा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर इसमें शामिल हो गई एक निदेशक के रूप में। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। जैसे ही वह खेल, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की यात्रा पर निकली है, यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूरी तरह व्हील में आ सकती है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आने के बाद से लोग इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सारा तेंदुलकर को खूब बधाई।'' एक ने लिखा, ''अच्छी खबर! उनके बेहतरीन प्रयास के लिए शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''अर्जुन को भी इसी तरह कहीं सेट कर दो। एक ने लिखा, यह सराहनीय है, मुझे आपके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।'' इस तरह से लोग खुशी व्यक्त कर रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











