एक कार में दिखे सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया, जान्हवी- शुभमन के मजे ले रहे हैं लोग..

sara tendulkar, shikhar pahadia, janhvi kapoor, shubman gill

सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक ही कार में स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टी करने के बाद घर वापस जा रहे हैं।

इस दौरान सारा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो काफी सुंदर लग रहीं थीं। सारा को पहले पार्टी से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इसके अलावा शिखर भी व्हाइट शर्ट और कैप में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

सभी जानते हैं कि सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल से जुड़ता है और शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स करते हुए काफी मजे रहे हैं। पैपराजी पेज ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''हे भगवान! सिक्कू और सारा एक साथ पार्टी कर रहे थे, नई दोस्ती पनप रही है।''

इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जान्हवी और शुभमन कोने में रो रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''जेके देख लो तुम्हारे प्यारे सिक्कू क्या कर रहे है।'' एक ने लिखा, ''वह बहुत सुंदर लग रही है।''

एक ने लिखा, ''गिल भइया मोये मोये।'' एक का कहना था, ''साथ में अच्छे लग रहे हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि सारा या शिखर किसी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

हाल ही में जान्हवी कपूर की फिसली थी जुबान

हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ कॉफी विद करण में पहुंची थीं। इस दौरान उनकी जुबान फिसली थी और उन्होने शिखर का नाम ले लिया था। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ना ही शुभमन गिल और सारा को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X