भट्ट कैंप की फिल्म में काम कर खुश हैं सारा लारेन
मुंबई। मर्डर सीरीज की तीसरी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सारा लारेन का कहना है कि भट्ट कैंप के साथ काम करने का उन्हें लाभ मिला है। वह कहती है कि यह एक वरदान की तरह ही है। मैनें इसके पहले पूजा भट्ट के निर्देशन में 'कजरारे' फिल्म में काम किया है। यहां पर किसी भी नये कलाकार को पूरी तवज्जो दी जाती है। किसी साधारण फिल्म में काम करना और भट्ट कैंप के साथ करना दोनों अलग-अलग बातें हैं।
सारा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं उनका कहना है कि भट्ट कैंप में नये कलाकारों को काफी महत्व दिया जाता है जिससे कि उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। मर्डर थ्री, सारा की भट्ट कैंप के साथ दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में उनके अलावा रणदीप हुड्डा और अदिति राव हैदरी भी हैं।
मर्डर थ्री का निर्देशन मुकेश भट्ट के बेट विशेष भट्ट ने किया है। यह विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। 'मर्डर थ्री' से पहले आयी 'मर्डर' और मर्डर 2, ने काफी अच्छा व्यवसाय किया था। यह फिल्म भी अपने विषय और बोल्ड दृश्यों के कारण लोगों के लिए चर्चा का केंद्र है।


Click it and Unblock the Notifications












