फुल टल्ली थीं सारा खान, चल रही है शनि की साढ़े साती!
सारा खान हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई हैं और इस दुर्घटना के दौरान उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। खबर के मुताबिक सारा खान अपने चार दोस्तों के साथ अपनी करीबी दोस्त प्रत्यूषा बैनर्जी की जन्मदिन पार्टी से कल रात गाड़ी में लौट रही थीं। रास्ते में एक डिवाइडर से टकराकर कार उलट गयी और सारा खान सहित सभी दोस्त घायल हो गये। हालांकि किसी को भी गहरी चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ये ड्रिंक एंड ड्राइव केस हो सकता है क्योंकि कार में मौजूद सभी ने शराब काफी पी रखी थी। फिल्हाल इस केस को लेकर पुलिस ने अभ तक कुछ भी साफ नहीं किया है कार्यवाई अभी जारी है।
सारा खान के इस एक्सीडेंट की खबर सुनकर लोग काफी सकते में हैं। सभी का कहना है कि सारा खान के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं। हो सकता है कि उनपर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो। क्योंकि एक के बाद एक सारा खान पर मुसीबतें आ रही हैं। कभी उनपर किडनैपिंग का केस लगता है तो कभी सारा खान की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। खैर अब देखना ये है कि इस केस के दौरान सारा खान पर क्या चार्ज लगाए जाते हैं। वैसे कहा तो जा रहा है कि सारा खान इस पार्टी में अपने ब्वॉय फ्रैंड के साथ थीं और पार्टी के दौरान उन्होंने काफी पी ली थी। उसके बाद वो अपने ब्वॉय फ्रैंड के साथ निकल गयीं।
इस दुर्घटना के बाद एक्ट्रेस प्रत्यूषा सहित पार्टी में मौजूद कई सितारे मौकाए वारदात पर पहुंचे और सभी ने पुलिस से भी बात की। कार के पलटने के बाद ही वहां पर पुलिस ने चारों लोगों को बाहर निकाला और उन सभी को पुलिस स्टेशन में तलब किया। करीब दो घंटों तक कार उसी डिवाइडर पर पलटी रही फिर क्रेन की मदद से कार को किनारे किया गया। कार बुरी तरह से टूट चुकी थी। सारा खान के फैन्स का तो ये कहना है कि सारा को अब काफी सोच समझकर कुछ भी करना चाहिए उनके ग्रहों की दशा इस वक्त काफी खराब चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications












