..................... भट्ट कैंप की इस फिल्म के लिए फिर से साथ आ सकते हैं सारा-कार्तिक आर्यन | Sara-Kartik Aryan may come together again for this film| - Hindi Filmibeat

भट्ट कैंप की इस फिल्म के लिए फिर से साथ आ सकते हैं सारा-कार्तिक आर्यन!

Kartik Aryan Sara Ali Khan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को फिर से फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ सकती हैं। दोनों इससे पहले फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आए थे। उस समय दोनों के बीच अफेयर की खबरें आयी थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गये थे। लेकिन फिल्मों में अपने काम के लिए फिर से ये बिछुरे हुए प्रेमी एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए राजी हो गये हैं। हालांकि अब दोनों का साथ काम करना काफी चैलेंजिंग होने वाला है।

भट्ट कैंप ने उठायी जिम्मेदारी :

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को फिर से साथ लाने की जिम्मेदारी भट्ट कैंप ने उठाया है। बॉलीवुड की गलियों से फिलहाल जो खबरें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक भट्ट कैंप की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट सारा अली खान को कास्ट करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, 'आशिकी 3' को मेकर्स आज के दौर में की एक रोमांटिक मूवी बनाना चाहते हैं, इसलिए इस जोड़ी पर दांव खेलने का मन बनाया गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का खुलासा खुद कार्तिक ने काफी पहले ही कर दिया था। अब खबरें आयी हैं कि उनके साथ एक बार फिर से सारा अली खान की जोड़ी बनने वाली है।

फैंस और सेलेब्स को भी पसंद है यह जोड़ी :

पहली बार फिल्म 'लव आजकल 2' में यह जोड़ी नजर आयी थी। उस समय फैंस को कार्तिक-सारा की यह जोड़ी काफी पसंद आयी थी। 2021 में जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हुई थी, उस समय रियल लाइफ में भी यह जोड़ी साथ में थी। कैटरीना कैफ ने दोनों को साथ में देखकर कहा था, "दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।" लेकिन इसके बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा ने दावा किया था कि कार्तिक किसी एक के साथ खुश नहीं रह पाते हैं। इस वजह से सारा ने कार्तिक से अलग होने का फैसला ले लिया था। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में जह्नावी कपूर के साथ आयी सारा ने कार्तिक आर्यन को 'सबका एक्स' तक कहा था। लेकिन अपने पेशे की वजह से निजी जिंदगी को दूर हटाते हुए दोनों ने एक बार फिर से काम करने का फैसला लिया है।

Read more about: kartik aryan sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X