'रात को होटल रूम में बुलाकर...', दोगुने उम्र के डायरेक्टर ने दिया गंदा ऑफर.. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की खोली पोल

Sara Gurpal

Sara Gurpal Casting Couch: पंजाब की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल को बिग बॉस से 14 में देखा जा चुका है। दरअसल आपको बता दें कि उनका कहना है कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनको धोखा दिया है। हाल ही में टाइम्स नाऊ के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस इंडस्ट्री के वर्क कल्चर से परेशान हो चुकी है।

सारा गुरपाल ने इस पर बात करते हुए यह भी बताया कि 10 साल से इंडस्ट्री में होने के बावजूद भी उनको अभी तक इज्जत नहीं दी जाती है। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलासा किया और बताया कि यहां पर चीजें बहुत ज्यादा खराब होती चली जा रही है। काफी सारे लोग तो नई लड़कियों को रोल के लिए कंप्रोमाइज करने के लिए भी कहा करते हैं।

सारा गुरपाल ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मुझे पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े सितारों से तीन से चार बार गंदे प्रपोजल आ चुके हैं। जब मैं सिर्फ 18 साल की थी तो 47 साल के एक डायरेक्टर ने मुझे होटल रूम के लिए इनवाइट किया था। मैं उस डायरेक्टर की फिल्म का हिस्सा भी थी और उसने मुझे कहा कि मैंने होटल में एक रूम बुक किया है।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "रात को 8:30 बजे उसने मुझे रूम पर आने के लिए कहा था। लेकिन मैंने इनकार कर दिया था और उसकी फिल्म को भी ठुकरा दिया था, क्योंकि उसने मुझे अपने रूम में आने के लिए कहा था। मैंने तब उसको ब्लॉक कर दिया था। औरत का दिमाग और इमोशन कभी भी चेंज हो सकते हैं। लेकिन वह लड़कियों को सिक्के की तरह ही इस्तेमाल करते हैं।"

सारा गुरपाल ने बताया कि "मुंबई में उनका बतौर एक्ट्रेस काफी ज्यादा इज्जत मिली। लेकिन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन के साथ में ऐसा बिहेव नहीं किया जाता है। पंजाबी इंडस्ट्री में यंग टैलेंट को मौका नहीं मिलता और कई सारे ग्रुप तो ऐसे हैं जो सेम एक्टर्स के साथ में काम करते हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: sara gurpal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X