Sara Ali Khan की फिल्म 'Ae Watan Mere Watan' इस दिन होगी रिलीज, जानें क्या कुछ है खास

Ae Watan Mere Watan Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में बनी हैं। सारा अली खान कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। जिसमें से एक है उनकी आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan)। बता दें कि प्राइम वीडियो ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के प्रीमियर का ऐलान किया है। इस लेटेस्ट मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि सारा अली खान उषा के किरदार में नजर आ रही हैं। यह किरदार सारा अली खान के लिए काफी हटके होने वाला है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सारा अली खान द्वारा शेयर किए गए इस मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस कहती सुनाई दे रही हैं कि 'नमस्ते देशवासियों तैयार हो जाइये अंग्रेजों से आजादी की आखिरी लड़ाई के लिए मैं हूं ऊषा और ये है देश का रेडियो' इस मोशन पोस्टर के शेयर करने के साथ ही सारा अली खान लिखती हैं- देश की कहानी, उषा की जुबानी वर्ल्ड रेडियो डे पर। बता दें कि 21 मार्च 2023 को फिल्म अमेजन प्राइम पर आएगी।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
आपको बता दें कि कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव एलेक्स नील और आनंद तिवारी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को करण जौहर, अर्पूव मेहता और सोमेन मिश्रा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
क्या होगा सारा अली खान का किरदार
फैन्स तो इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सारा अली खान भारत की आजादी में सक्रीय भूमिका निभाने वाली उषा मेहता के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में रेडियो की रोमांचक यात्रा भी देखने को मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के सहासी कामों से भरी यह फिल्म कई गुमनाम नायकों का सम्मान बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications











