सारा अली खान ने बचपन के पिटारे से शेयर की RARE तस्वीर, अब्बा के लिए लिखी ये खूबसूरत बात
एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने बचपन के किस्सों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक बार फिर सारा ने बचपन की तस्वीर और एक क्यूट बात साझा की। सारा ने इस बार अब्बा सैफ अली खान के बारे में क्यूट पोस्ट लिखा। साथ ही बताया कि वह कैसे उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। सारा का अपने पिता की यूं प्रशंसा करना फैंस को काफी पसंद आया। इस पोस्ट से पता चलता है कि सारा अपने पिता सैफ के कितने क्लोज हैं।
सारा ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर शेयर कर खूबसूरत याद को ताजा किया। ये तस्वीर तब कि है जब सारा करीब 2-3 साल की हुआ करती होंगी। वहीं सैफ अली खान भी काफी यंग नजर आ रहे हैं। सारा पिता के साथ पोज देती दिख रही हैं। सैफ ने व्हाइट टीशर्ट तो सारा ने फ्रॉक पहनी है।
सारा ने इस तस्वीर पर लिखा, ये (सैफ) ऐसे शख्स हैं जो हमेशा सुकून व शांति महसूस करवाते हैं। ये मेरे लिए प्यार का प्रतीक रहे हैं और मिकी माउस का व्यक्तित्व रहे हैं। लव यू अब्बा।


Click it and Unblock the Notifications