..................... Sara Ali Khan would love to star in Kuch Kuch Hota Hai remake with Janhvi Kapoor, Vijay Deverakonda | 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में इन दो सितारों के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान! - Hindi Filmibeat

'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में इन दो सितारों के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान!

अतरंगी रे के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इच्छा जताई कि यदि कभी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनेगा, तो वो उसमें जरूर काम करना चाहेंगी। बता दें, साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था।

पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने पूछा गया कि वो किस पुरानी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगी? तो अभिनेत्री पूरे उत्साह के साथ कि वो 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में काम करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा यदि इस रीमेक में करण जौहर मेरे साथ जान्हवी कपूर और विजय देवरकोंडा को लेंगे तो बहुत अच्छा होगा।

sara-ali-khan-would-love-to-star-in-kuch-kuch-hota-hai-remake-with-janhvi-kapoor-vijay-deverakonda

सारा ने आगे कहा, "मुझे लगता है आपको उन्हें (करण जौहर) अभी कॉल कर ये आइडिया दे देना चाहिए। मुझे काफी यकीन है कि वो मान जाएंगे, और हमें ये करना चाहिए.."

बता दें, धर्मा प्रोडक्शन की कुछ कुछ होता है साल 1998 की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म को ना सिर्फ 8 फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे, बल्कि बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। यह बतौर निर्देशक करण जौहर की पहली फिल्म थी।

वहीं, सारा अली खान की बात करें तो हाल ही में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई है, जिसमें सारा के साथ धनुष और अक्षय कुमार दिखेंगे। फिल्म के लिए सारा को काफी तारीफ मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X