Pics of the Day: सारा ने सैफ की ऐसी तस्वीरों के साथ लिखा हैप्पी बर्थडे अब्बा, कुछ तो पहचान नहीं आईं
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और अमृता सिंह के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं और यही कारण है कि सैफ अली खान के 50वें जन्मदिन के जश्न पर सारा और इब्राहिम उनके साथ नहीं थे। लेकिन सारा ने सैफ अली खान का 50वां जन्मदिन यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और सैफ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।
गौरतलब है कि सैफ अली खान और सारा अली खान की केमिस्ट्री हर किसी ने कॉफी विद करण में देखी थी। दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। यहां तक सैफ पहले सारा के एक्टिंग करने के पक्ष में नहीं थे।

लेकिन जब सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ अटक गई और उनके लिए चीज़ें अच्छी नहीं जा रही थीं तो सैफ ने खुद उन्हें जवानी जानेमन ऑफर की थी और पूछा था कि क्या वो इस फिल्म से अपना डेब्यू करना चाहेंगी।
लेकिन तब तक सारा की फिल्म पटरी पर आ चुकी थी और सैफ की फिल्म के लिए अलाया को फाईनल किया गया। खैर ये तो हो गए किस्से कहानियां। लेकिन आप देखिए सैफ और सारा की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











