कुली नं. 1 डायरेक्टर डेविड धवन को फिल्म की हीरोइन सारा अली खान ने यूं किया विश
कुली नं. 1 डायरेक्टर डेविड धवन ने आज अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनकी रीमेक हीरोइन सारा अली खान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी एक प्यारी सी तस्वीर के साथ। तस्वीर में सारा अली खान कुली नं. 1 का क्लैपबोर्ड लिए खड़ी हैं जबकि डेविड धवन किसी चिंता में डूबे नज़र आ रहे हैं।
सारा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मेरा अपनी टीम में इतने प्यार से स्वागत करने के लिए शुक्रिया डेविड सर। आपको जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो। गौरतलब है कि कुली नं. 1 रीमेक में सारा अली खान, करिश्मा कपूर का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी।

इस मौके पर वरुण धवन ने अपने पापा को विश करते हुए पोस्ट किया है। इन तस्वीरों के पोस्ट करते हुए वरुण धवन लिखते हैं कि.. फिल्म शोले ने पूरे किए 44 साल- निर्देशक रमेश सिप्पी ने सोशल मीडिया पर लिखा ऐसा पोस्ट Happy birthday papa, मेरा नम्बर 1 डिरेक्टर। काम चालू हैं bhai लोग, Coolie number 1.
1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर हीरो नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही। गौरतलब है कि डेविड धवन ने गोविंदा के हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, शादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में की हैं।
वहीं, सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 किया था। इस 'नंबर 1' सीरिज की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब डेविड 25 साल बाद वाशु भगनानी के साथ वापस आ रहे हैं कुली नं. 1 रीमेक के साथ।


Click it and Unblock the Notifications
