सारा अली खान करेंगी तगड़ा धमाका- इन दो दमदार डायरेक्टर्स के साथ आने वाली हैं फिल्में!
सारा अली खान के पास इन दिनों दो अलग-अलग शैलियों से संबंधित फिल्में है जिनके साथ वह प्रयोग करते हुए नज़र आएंगी। वह धनुष और अक्षय कुमार के साथ आंनद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी और साथ ही, उन्होंने वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमर्शियल फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। यह काफी ध्यान देने योग्य और उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री की दोनों आगामी फिल्में एक-दूसरे से बेहद अलग है।
एक तरफ अभिनेत्री 'कुली नंबर 1' में दिखाई देंगी, जो 1995 की क्लासिक कॉमेडी फिल्म का रीमेक है, जिसका शीर्षक भी 'कुली नंबर 1' था और इस फ़िल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था।

हल्का-फुल्का मनोरंजक कंटेंट बनाने के लिए प्रसिद्ध डेविड धवन की फिल्में पूर्ण रूप से कॉमर्शियल और हँसी-मज़ाक से भरपूर होती है जो यह सुनिश्चित करता है कि दर्शकों का पूरा वक़्त हँसी से लोटपोट होने में व्यतीत हो सके।


Click it and Unblock the Notifications