तगड़ा Rumor: कैंसिल हो चुकी है ये धमाकेदार - दो खान वाली सुपरहिट सीक्वल
हाल ही में गपशप गली में खबर थी कि सारा अली खान हिंदी मीडियम में इरफान खान की बेटी बनेंगे लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो ऐसा कुछ नहीं है।
हिंदी मीडियम 2017 की बेस्ट फिल्मों में से एक थी और अब इसके सीक्वल पर तेज़ी से काम चल रहा है। खबरें थीं कि सीक्वल में सारा अली खान, इरफान खान की बेटी के किरदार में नज़र आ सकती हैं।
लेकिन अब इन खबरों को बकवास बता दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि केदारानाथ के प्रोड्यूसर ने फिल्म से अपना हाथ खींच लिया है और सारा का डेब्यू लटक गया है।

सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन ये सब जानते हैं कि सारा के पीछे फिलहाल पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। अब उनकी डेब्यू फिल्म केदारनाथ का भविष्य जाने क्या होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सारा कम से कम 7 फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं। जिनमें सनी देओल, अनुष्का शर्मा, सलमान खान और करण जौहर जैसे बड़े लोगों की फिल्में शामिल हैं।
इस साल दिसंबर में उनकी फिल्म केदारनाथ रिलीज़ होनी है। जानिए यंग स्टार्स की कुछ आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
