बुरखे में सारा अली पहुंची अपनी फिल्म देखने, कोई पहचान भी नहीं पाया, देखें Shocking Pics
इन दिनों सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म केदारनाथ को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियों में सारा अली खान ही हैं। पहली फिल्म रिलीज के बाद से सारा को इतना पसंद किया जा रहा है कि वे खुद भी हैरान हैं। सारा अली खान अभी से ही बेहतरीन एक्ट्रेस मान ली गई हैं। जब सारा को ऑडिएंस के ऐसे रिएक्शन पर यकीन नहीं हुआ तो वे खुद ही ऑडिएंस का रिएक्शन जानने पहुंच गईं।
[10 Years: नई एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान का ब्लॉकबस्टर Dhamaka, ताबड़तोड़ 100 करोड़ पार]

सारा दोस्तों के साथ एक सिनेमा हॉल में पहुंची और ऑडिएंस के बीच बैठ गईं और उन्हें किसी ने भी देखा नहीं क्योंकि वे बुरखा पहने हुए थीं। वहीं फिल्म के बीच-बीच में वे चुपके से ऑडिएंस के रिएक्शन्स भी सुनती रहीं। इतने सारी तारीफों से सारा फूली नहीं समा रही थीं। फिल्म खत्म होने पर सारा ने दोस्तों के साथ बुरखे में ही सेल्फी ली और जब सारा की एक दोस्त ने ये सेल्फी शेयर की तो सारा मामला सामने आया.. सारा का ये अंदाज वाकई मजेदार है।
सारा की अगली फिल्म सिंबा भी इसी महीने 28 तारीख को रिलीज हो रही है। यानी 2018 में सारा डबल धमाका करके जाएंगी। खैर! कुल मिलकर सारा का डेब्यू को हिट ही रहा। वहीं बॉलीवुड में अभी कई और स्टार किड्स की एंट्री बाकी है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उन स्टार किड्स के बारे में जो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
