Video: सारा अली खान को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, देखकर हैरान रह जाएंगे
एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही इम्तियाज अली खान की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन संग नजर आने वाली हैं। इस बीच सारा अली खान ने थ्रो बैक वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। सभी जानते हैं कि सारा अली खान बॉलीवुड डेब्यू से पहले काफी फैटी थीं। दरअसल उनका वजन काफी ज्यादा था और उन तस्वीरों व वीडियो में उन्हें पहचनाना काफी मुश्किल था। ऐसी ही वीडियो सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
सारा अली खान ने आज ही इस वीडियो को शेयर किया जिसपर वह लिखती हैं, सारा का सारा सारा, चलो इसे कुछ हल्का बना दिया जाए। इस वीडियो में सारा अली खान ने ग्रीन दुपट्टा और व्हाइट सूट पहना है। वह प्लेन में बैठी हैं और खुद इस वीडियो को बना रही हैं। चश्मा लगाए और काफी मोटी दिख रहीं सारा अली खान लगातार मुस्कुरा रही हैं।

सारा अली खान ने इस ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट नम्रता पुरोहित को दिया। नम्रता ने भी इस वीडियो पर एक मजाकिया कमेंट किया। बता दें नम्रता जिम ट्रेनर हैं जो कि बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











