लोकल ट्रेन और ऑटो रिक्शा में सफर करते स्पॉट हुईं सारा अली खान, वीडियो हो रहा है धड़ल्ले से वायरल

sara ali khan

सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी मस्ती में रहती हैं और अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करतीं रहती हैं जो कि उनके फैंस को काफी अच्छा लगता है। सारा अली खान को जमीन से जु़ड़े रहना पसंद है और इसका नजारा हाल ही में फिर से देखने को मिला। दरअसल सारा अली खान एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई की लोकल ट्रेन और ऑटो रिक्शा में सफर करतीं नजर आ रहीं हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।सारा अली खान ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

इस दौरान उन्होने सफेद धारियों वाली हल्के नीले रंग की सलवार कमीज पहनी हुई थी। उनको कई पहचान ना पाए इसलिए उन्होने चेहरा ढंकने के लिए सफेद रंग का मास्क पहना था।

अकेली नहीं थीं

अकेली नहीं थीं

हालांकि सारा अली खान इस दौरान अकेली नहीं थीं। जी हां, वो अपनी टीम के साथ सफर कर रहीं थीं और उनकी टीम इस वीडियो में उनके साथ ही नजर आ रही है।

रिकॉर्ड करते हुए कहा

रिकॉर्ड करते हुए कहा

सारा अली खान ने इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए कहा, "नमस्ते दर्शनको, जैसे आप देख सकते हैं हम एक लोकल ट्रेन में हैं, क्योंकि इस समय ट्रैफिक हमें पागल कर देता है, इसलिए हम इस पीठ दर्द को सहन कर रहे हैं। लेकिन, नो पेन नो गेन। अब हम एक रिक्शा पकड़ने जा रहे हैं।''

 रिक्शे पर पहुंचती हैं

रिक्शे पर पहुंचती हैं

इसके बाद सारा अली खान अपनी टीम के साथ रिक्शे पर पहुंचती हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। सारा अली खान को इस तरह के काम करना काफी पसंद है। कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें एक गांव से सामने आईं थीं जहां पर वो खाट पर बैठी हुई दिखीं थीं।

ये पहली बार नहीं है

ये पहली बार नहीं है

ये पहली बार नहीं है जब कोई सितारा इस तरह से ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचा है बल्कि इसके पहले भी कई सितारों को मास्क के साथ ऐलान करते हुए देखा जा चुका है।

दमदार प्रोजेक्ट्स

दमदार प्रोजेक्ट्स

सारा अली खान कई दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आने वाला साल उनके लिए कुछ अच्छी फिल्में लेकर आने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X