फैन की इस हरकत से डर गईं सारा अली खान, लोग बोले- 'ज्वैलरी चुराना चाहती थी...'

सारा अली खान इस वक्त चहीते सितारों में से एक हैं और किसी ना किसी तरह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अगर वो फिल्मों का हिस्सा नहीं होती हैं तो भी वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से चर्चा में रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो पैपराजी के साथ काफी अच्छी तरह से पेश आती हैं, यही कारण है कि लोग उनको 'डाउन टू अर्थ' बोलते हैं। हालांकि इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी चौकाने वाला है।
इस वीडियो में आपको दिखेगा कि सारा अली खान काफी डर गईं थीं और उनके चेहरे से पता चला था कि ऐसा पहले कुछ उनके साथ नहीं हुआ है। दरअसल सारा अली खान फैंस के बीच थीं और सेल्फी ले रहीं थीं। इस दौरान एक लड़की आती है और उनसे हाथ मिलाती हैं।
जैसे ही वो हाथ मिलाकर उनको पास करती है तो उसका हाथ काफी अजीब तरह से उनके कानों तक जाता हैं जिससे सारा अली खान चौंक जाती हैं। ये वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, ''वह उसके जेवर छीनने का प्रयास कर रही थी। यह देखना कितना बुरा है। क्या होगा इंडिया का।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''लेकिन सारा इज सो क्यूट यार.. एटीट्यूड बिलकुल नहीं है इनमे..।''
जबकि एक फैन ने लिखा, ''इसलिए ही एटिट्यूड रखना भी जरूरी है...चाहे लोग ट्रोल करें वरना आम जनता इनके सर पे बैठ जाए।'' हालांकि सारा अली खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन फैंस को नहीं दिया है और ना ही उन्होने उस महिला से किसी तरह की बात की। हालांकि वो काफी अजीब था और लोगों का कहना है कि सारा अली खान को थोड़ा स्ट्रिक्ट होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications