संजय लीला भंसाली के साथ काम करना, सपना साकार होने जैसा है- सारा अली खान
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू कर लिया है और काफी जल्दी रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आने वाली है। सारा अली खान के अभिनय के लोग केदारनाथ से ही दीवाने हो गए हैं और उनको एक बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर देख रहें हैं। ऐसे में उनका संजय लीला भंसाली के साथ आना तो सोने पे सुहागा हो सकता है। सारा अली खान ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है...
उनका कहना है कि अगर संजय के साथ काम करने का मौका मिल जाए तो उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा होगा। सारा को पीरियड ड्रामा फिल्में काफी ज्यादा पसंद हैं और इसके संजय लीला भंसाली मास्टर है।

उन्होने इंडस्ट्री को एक से बड़ी एक ऐतिहासिक फिल्में दी हैं जो कि आज भी लोगों के दिलों में छाई हुईं हैं। सारा अली खान ने ये भी कहा कि जैसे मुगल सल्तनत और ऐतिहासिक कई फिल्म बनाई गाईं इन फिल्मों में मैं अभिनय करना चाहती हूं।
सारा अली खान की तारीफ तो केदारनाथ के बाद हो ही रही है लेकिन आपको दिखाते हैं संजय लीला भंसाली की कुछ शानदार फिल्में जो हमेशा याद की जाएंगीं...


Click it and Unblock the Notifications