रोहित शेट्टी और इम्तियाज़ अली के बाद- इस बड़े निर्देशक की फिल्म करना चाहती हैं सारा अली खान
केदारनाथ और सिंबा जैसी बड़ी फिल्में करने के बाद सारा अली खान अब इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। दो फिल्मों के साथ ही सारा ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा। फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं।
हाल ही में जब सारा अली खान से पूछा गया कि वह पर्दे पर किस तरह की फिल्में करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने कहा, मैं हर तरह की फिल्म, हर तरह के किरदार करना चाहती हूं। संजय लीला भंसाली के साथ किसी पीरियड फिल्म पर काम करना चाहती हूं.. मैं शहरी जिंदगी से जुड़ी फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी, कमर्शियल मसाला फिल्मों में भी काम करना चाहती हूं.. मैं शायद एक्शन और थ्रिलर में भी हाथ आजमाना चाहूंगी।

बॉलीवुड में अपने अब तक के अनुभव पर सारा ने कहा, 'एक्शन और कट के बीच सबसे रोमांचक चीज यह है कि आप भूल जाते हैं कि आप कौन हैं। आप किसी और की जिंदगी, किसी और की कहानी, किसी और के किरदार को बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं और आप वही बन जाते हैं। यह प्रोफेशन हमें कई सारी जिंदगियों को जीने और कई सारे एक्सपीरियंस का मौका देता है।'
बता दें, इम्तियाज अली की फिल्म के अलावा सारा अली खान वरूण धवन के साथ कूली नंबर 1 की रीमेक में भी फाइनल हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications