..................... कामाख्या मंदिर पहुंची सारा अली खान, शेयर की तस्वीरें- धर्म को लेकर लोगों ने किया बुरी तरह से ट्रोल | Sara Ali Khan visits Kamakhya Temple in Assam, gets brutally trolled over religion, See pictures - Hindi Filmibeat

कामाख्या मंदिर पहुंची सारा अली खान, शेयर की तस्वीरें- धर्म को लेकर लोगों ने किया बुरी तरह से ट्रोल

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में असम पहुंची थीं। सारा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में माता के दर्शन किए, जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को जहां लोग बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स सारा अली खान के मंदिर जाने को धर्म से जोड़कर जबरदस्त ट्रोल भी कर रहे हैं।

बता दें, गुवाहाटी में सारा अली खान असम पुलिस की 'वीरांगना' बटालियन पर डॉक्यूमेंट्री शूटिंग के लिए असम आई थीं। वीरांगना, असम में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट है।

Sara Ali Khan

इस डॉक्यूमेंट्री में सारा अली खान एक वीरांगना का किरदार अदा कर रही हैं। शूटिंग से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो उन्होंने अन्य 'वीरांगनाओं' के साथ ट्रेनिंग लेती भी दिखीं।

वहीं, रविवार को सारा अली खान गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर विश्व प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर भी पहुंची। जिन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म याद करने की बात तक कह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X