एयर होस्टेस ने बर्बाद कर दी Sara Ali Khan की महंगी ड्रेस, घूरती हुई नजर आईं एक्ट्रेस, Video Viral

sara ali khan

सारा अली खान को क्या हुआ? वो क्यों गुस्से में नजर आ रही हैं? दरअसल एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सारा अली खान के द्वारा किसी को घूरते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो एक फ्लाइट का है।

गुलाबी रंग की ड्रेस में सारा अली खान को कुछ परेशान देखा जा सकता है। इस वीडियो में सारा के आसपास कुछ लोग भी हैं खड़े दिख रहे हैं। पता चला है कि सारा अली खान इसलिए काफी नाराज हैं क्योंकि गलती से किसी एयर हॉस्टेस ने उनकी महंगी ड्रेस में जूस गिरा दिया था।

इसी वजह से सारा अली खान खड़े होकर वॉशरूम जाने से पहले एयर होस्टेस को घूरती है। जैसे ही वीडियो सामने आया ये आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडिय को पैपराजी ने साझा किया है और एक हैशटैग #SaraOutfitSpill भी लगाया गया है। हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये किसी फिल्म का हिस्सा भी हो सकता है।

क्या बोले लोग

एक ने लिखा, ''शूटिंग है रे भाई।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो ये किसी फिल्म का सीन लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''नहीं, हमें अधिक जानकारी नहीं चाहिए।'' एक ने लिखा, ''वह हर किसी की तरह एक सामान्य इंसान है।'' एक ने लिखा, ''अब इसकी एक्टिंग का कितना पैसा कटोगे...?'' एक ने लिखा, ''क्या मतलब बिजनेस क्लास में स्टोरी लगा ने आई थी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर सारा अली खान मर्डर मुबारक में नजर आईं थीं और उनको काफी तारीफें मिली थीं। ऐ वतन मेरे वतन में उनके अभिनय को लेकर लोगों ने तारीफ की थी। इस फिल्म में सारा ने बॉम्बे में एक कॉलेज छात्रा उषा का किरदार निभाया था।

अब खबरें हैं कि वो काफी जल्दी धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट से जुड़ने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिलहाल आप देखिए सारा अली खान का ये वीडियो जो कि फ्लाइट से वायरल हो रहा है..

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X