Sara Ali Khan: जम्मूृ- कश्मीर में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची सारा अली खान, अमरनाथ यात्रा से वीडियो वायरल

Sara Ali Khan Amarnath Yatra: सारा अली खान ने बीते दिन अपनी सोनमर्ग की छुट्टियों से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान देखा गया। गुरुवार को देश के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक अमरनाथ से सारा के वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। जहां वो कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा करते दिखीं।
वीडियो में देख सकते हैं कि सारा अली खान अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई है। यह क्लिप तब की है, जब वह मंदिर में दर्शन करने के बाद नीचे जा रही थी। उन्होंने कुर्ता पैजामे के साथ, गले में लाल चुन्नी (दुपट्टा) डाला हुआ है.. और माथे पर लाल टीका भी लगाया हुआ है।
अमरनाथ यात्रा पर सारा अली खान
सारा अली खान को पिछले कुछ महीनों में कभी केदारनाध धाम की यात्रा पर देखा जाता है, तो कभी सावन के महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होती दिखाई देती हैं। वहीं, अब सारा अली खान अमरनाथ यात्रा पर दिखीं। बता दें कि हिंदू आस्था में अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व है। देशभर के शिव भक्त पवित्र गुफा में बर्फ से बने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए एक कठिन यात्रा करते हैं। ऐसे में सारा को वहां देख, उनके फैंस काफी खुश हैं।
मंदिर जाने से मुझे नहीं रोक सकता
हालांकि कई बार इन यात्राओं को लेकर सारा अली खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस इससे प्रभावित नहीं होती हैं। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा था- "यह मेरी निजी पसंद है। मुझे मंदिर जाने से कोई नहीं रोक सकता है। मुझे मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना करने में शांति मिलती है। मैं भगवान को धन्यवाद कहने के लिए जाती हूं।"
फिल्मों की बात करें तो, सारा की पिछली फिल्म जरा हटके जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। उनकी आगामी फिल्मों में अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों और ऐ वतन मेरे वतन शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications