सारा अली खान ने शाहरुख खान को कहा ''अंकल''- भड़क उठे फैंस, जमकर किया ट्रोल
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौराना बातों बातों में सारा अली खान ने शाहरुख खान को अंकल कह दिया। फिर क्या था, शाहरुख खान फैंस इस बात से काफी खफा हो गए कि सारा ने शाहरुख को अंकल कैसे कहा और सारा को जमकर ट्रोल किया। वहीं, कुछ लोग सारा की सपोर्ट में भी आए और कहा कि सारा 23 साल की हैं, शाहरुख 50.. जाहिर है वह उन्हें अंकल ही बुलाएगी।
दरअसल सारा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे याद है कि, 'मेरे पिता शाहरुख अंकल के साथ फिल्मफेयर को होस्ट करते थे और मुझे ये पसंद आता था।'

जिस पर शाहरुख के कुछ फैंस का कहना है कि सारा ने शाहरुख को अंकल कैसे कहा। जबकि वह सर या कुछ और भी कह सकती थीं। लेकिन वहीं, कुछ शाहरुख फैंस ने सारा का पक्ष भी लिया है कि सैफ अली खान और शाहरुख पुराने दोस्त हैं.. ऐसे में सारा का अंकल कहना गलत नहीं है। यूं ही शाहरुख उम्र में सैफ से भी कुछ साल बड़े हैं। लिहाजा, जाहिर है सारा उन्हें अंकल ही कहेंगे। जैसे अबराम सैफ को अंकल कहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications